मूर्खों में सबसे मूर्ख हैं राहुल गांधी – नायब सैनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नायब सैनी ने राहुल गांधी को मूर्ख बताया है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नायब सैनी ने राहुल गांधी को मूर्ख बताया है और कहा है कि राहुल गांधी मूर्खों में सबसे ज्यादा मूर्ख हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जानकारी ही नहीं है कि नागरिकता संशोधन कानून क्या है, विपक्ष केवल मुद्दों को बढ़ा रहा है।

nayab saini 1

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में नागरिकता संशोधन कानून को नोट बंदी 2 बताया था और कहा था कि ये गरीबों पर टैक्स है। राहुल ने ये भी कहा था कि सीएए और एनआरसी के जरिए सरकार गरीबों को लाइन में खड़ा करना चाहती है और अपने 15 उद्योगपति दोस्तों की मदद करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *