Nawanshahr Road Accident:
पंजाब के जिला नवांशहर में कस्बा औड के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक के पेड़ से टकराने के कारण यहा हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टरनर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया है।
पेड़ से टकराई-
दीपक कुमार पार्टी से घर लौट रहा था केनेडियन अस्पताल के सामने बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से मौत हो गई है। लोगों ने नजदीकी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने उक्त युवक को मृत घोषित किया गया है। राकेश हॉस्पिटल के डॉ. अक्षय ने बताया कि उनके पास दीपक कुमार नाम का एक मरीज़ लाया गया था। उन्होंने जांच की और और थाने की पुलिस को बताया पुलिस मौके पर आकर जांच शुरू कर दी ।
पेड़ के बीच में फसी थी बाइक-
ASI जसविंदर सिंह ने बताया की वह थाना में तैनात थे कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली तो निजी अस्पताल में अपने साथी के साथ अस्पताल पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने पंहुचे तो देखा, बाइक पेड़ के बीच फंसी हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दीपक कुमार पिता राज कुमार गांव औड के रहने वाले हैं। उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल नवांशहर भेज दिया गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
ਕਾਰ ਅਤੇ ਬਾਈਕ ਵਿਚਾਲੇ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੂਜਾ ਜ਼ਖ਼ਮੀ



