ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
आज से देशभर में मां के नवरात्र की शुरूआत हो गई है| नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है | नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है |
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है| चारों तरफ मंदिरों में माता के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है|
आषाढ़ और माघ माह के नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. अश्विन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाले नवरात्रों को दुर्गा पूजा नाम से और शारदीय नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवरात्रि 21 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक रहेगी |
