ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवरात्र के सातवें दिन महा सप्तमी होती है i इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा का विधान है i शक्ति का यह रूप शत्रु और दुष्ट लोगों का संहार करने वाला है i मां कालरात्रि ही वह देवी हैं जिन्होंने मधु कैटभ जैसे असुर का वध किया था i सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा और व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है i मान्यता है कि पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं i यही नहीं मां के भक्तों को किसी भूत, प्रेत या बुरी शक्ति का भय नहीं सताता i
देशभर में मां के नवरात्र चल रहे हैं i मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है i और मदिंरो में मां के भक्तों का तांता तो लगा ही है i साथ ही चारों तरफ मां के जयकारों की गूंज है i आज मां का सातवां नवरात्र पटियाला के काली मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया i
> नवरात्र का सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
> पटियाला के काली मंदिर में भक्तों का तांता
> काली मंदिर में होती है मुरादें पूरी- पुजारी
> प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/944212232425937/
