Living India News /Online Desk: छोटा पैकेट, बड़ा धमाल. जी हां. तेलुगू फिल्मों की नायिका नवनीत कौर के बारे में ये कहना गलत नहीं होगा. नवनीत कौर राणा की पहचान कल तक यही थी. खूबसूरत चेहरा, ग्लैमर्स लुक, चेहरे पर चमक, डांसिंग में स्पेशलाइजेशन और कभी-कभार फिल्मों में साइड हिरोइन का रोल. उनके खाते में एकाध पंजाबी फिल्में भी हैं. हिन्दी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी उनकी खूबसूरती का दिलकश जलवा दर्शकों ने देखा है.
नवनीत कौर के ग्लेमर्स लुक की जितनी चर्चा कल तक होती थी, आज उससे ज्यादा होती है. वैसे तो फिल्मी दुनिया से कई चेहरे हैं, जो संसद की शोभा बढ़ा रहे हैं. ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, जया बच्चन कई नाम हैं. जिन्होंने संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ खूबसूरती बढ़ाने में भी योगदान किया है.
इसी कड़ी में जो नाम जुड़ा है, वो है नवनीत कौर राणा का. अमरावती की गलियों में उनके चर्चे हैं. उनकी पॉपुलारिटी के बारे में कुछ भी कहना कम होगा. शिवसेना के गढ़ में दो बार से सांसद रह चुके आनंद राव को छत्तीस हजार वोटों से हराने का मतलब आप खुद भी समझ सकते हैं.
राजनीति में पॉपुलारिटी का अहम रोल है, लेकिन अगर उसमें ग्लैमर का तड़का लग जाए तो उसे सांसद नवनीत कौर का नाम दिया जा सकता है. पिछला चुनाव वे 1 लाख 37 हजार वोटों से हारी थीं, लेकिन समय के साथ चमक बढ़ती गई. ग्रामीण हलकों में एक खूबसूरत चेहरे से पसीना बहता रहा.
इस गली. उस गली. गली-गली. सूखती अंतड़ियों के साथ ग्रामीणों की आंखों में लोगों ने चमक देखी. इस ग्लैमर्स चेहरे से भी ज्यादा. पेट खाली थे, लेकिन आंखों में चमक थी. उजाला था. संभावना थी. हालांकि नवनीत कौर को विपक्ष में बैठना होगा. लेकिन यकीन मानिए, अगर वे बोलेंगी तो सांसद उन्हें सुनें चाहे ना सुनें, देखे बिना तो नहीं रह पाएंगे

