फिरोजपुर: सड़क पर तड़प रहे फौजी को देख सिद्धू ने रोका काफिला, पहुंचाया अस्पताल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हादसे के कारण सड़क पर तड़प रहे फौजी को जब स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने देखा तो उन्होंने तुरंत अपने काफिले को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हादसे के कारण सड़क पर तड़प रहे फौजी को जब स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने देखा तो उन्होंने तुरंत अपने काफिले को रोका और सीधे फौजी के पास पहुंच गए। फौजी ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया ।

घायल फौजी को गाड़ी में बैठाते मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू।

सिद्धू फौजी राकेश कुमार को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे और उसे एडमिट करवाया। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है।सिद्धू अमृतसर से अबोहर जा रहे थे। सारागढ़ी गुरुद्वारे पास उन्होंने फौजी को कराहते देखा। सिद्धू ने खुद घायल फौजी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और डॉक्टरों को ठीक ढंग से इलाज करने की नसीहत दी।लोगों ने मंत्री सिद्धू द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा की। फौजी को सिविल अस्पताल में लाने वाले राजेश खुराना उर्फ टोनी ने बताया कि सिद्धू ने पुलिस को भी घायल फौजी की देखभाल के लिए भेजा।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल फौजी।

> हादसे में घायल फौजी को देख सिद्धू ने रुकवाया काफिला,पहुंचाया अस्पताल

> सड़क पर तड़प रहे फौजी को देख सिद्धू ने रोका काफिला

> अस्पताल में खुद कराया भर्ती

Watch Video

https://youtu.be/oBE_3JpzwKw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *