Navjot Singh Sidhu News: राजनीति से दूर चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू कल अपने परिवार के साथ डलहौजी पहुंचे. जहां उन्होंने रविवार को अपना 61वां जन्मदिन मनाया. देर रात अपने परिवार के साथ गाने और डांस करने का उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर, बेटी राबिया और बेटा-बहू भी नजर आ रहे हैं.
दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को 61 साल के हो गए हैं. वहीं पिछले साल जेल से बाहर आने के बाद राजनीति से दूर रहे नवजोत सिद्धू एक बार फिर टीवी पर एंकरिंग करते नजर आ रहे हैं और अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं.
कल वह अपने परिवार के साथ डलहौजी के एल्गिन हॉल पहुंचे. जैसे ही रात में जश्न शुरू हुआ, परिवार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं। पिछले साल जब नवजोत सिद्धू रोडरेज मामले में एक साल की सजा काटकर जेल से बाहर आए तो उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर कैंसर से जूझ रही थीं. एक साल से ज्यादा समय तक उनका इलाज चलता रहा. लंबे समय बाद डॉ. नवजोत भी इस वीडियो में नजर आए हैं. जिसमें वह अपने पति और बच्चों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. कैंसर के इलाज के दौरान जो बाल झड़ गए थे, वे अब वापस आ रहे हैं.
View this post on Instagram



