लोकसभा चुनाव के बिगुल बजने के साथ गहमागहमी बढ़ी, नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ में लगाया डेरा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही अब टिकटों के लिए दावेदारी शुरु हो चुकी है | दावेदारों की तरफ से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही अब टिकटों के लिए दावेदारी शुरु हो चुकी है | दावेदारों की तरफ से हर वो तिकड़म लगाई जा रही है, जिसके जरिये वो लोकसभा चुनाव लड़ सकें | ऐसे में टिकटों को लेकर जो कुछ पंजाब कांग्रेस के अंदर चल रहा है | हालांकि उससे कोई भी अंजान नहीं है | इसी के तहत चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को अपना नोमिनेशन भेजने वाली नवजोत कौर सिद्धू ने यहां डेरा डाल लिया है |

नवजोत कौर की इस दावेदारी को लेकर कांग्रेस का एक खेमा साफ तौर पर उनका विरोध करता दिखाई दे रहा है | इनसबके बीच नवजोत कौर ने साफ कर दिया है कि वो चंडीगढ़ दौरे में यहां की जनता के बातचीत करके उनकी समस्याओं को लेकर सूची तैयार कर रही हैं, ताकि चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं को दूर किया जा सके।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *