पूरे हरियाणा में आप फूंकेगी मुख्यमंत्री का पुतला- नवीन जयहिंद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज:आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है कि आप पूरे हरियाणा में सीए मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंकेगी। नवीन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज:आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है कि आप पूरे हरियाणा में सीए मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंकेगी। नवीन जयहिंद ने कहा कि मंगर पांडे पर सीएम मनोहर लाल ने गलते बयान दिया था, जिसके चलते आप ने उन्हें माफी मांगने के लिेए 24 घंटे का समय दिया था। लेकिन सीएम ने न तो अपनी गलती सुधारी और न ही माफी मांगी।

naveen

नवीन जयहिंद ने कहा है कि हरियाणा के सीएम ने एक शहीद का अपमान किया है। आज उन्हीं क्रांतिकारी वीरों की वजह से भारती आजाद हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही शहीदों का अपमान किया है, लेकिन आप ये बर्दाश्त नहीं करेगी।

आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि खट्टर सरकार कभी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, तो कभी शहीदों का। ऐसा लग रहा है जैसे सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार ये भूल गई है कि वो जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *