हरियाणा सरकार पर नवीन जयहिंद का हमला, सरकार के एक चेयरमैन की अश्लील सीडी को लेकर साधा निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में आम आदमी पार्टी की जनसभा में नेता नवीन जयहिंद ने बीजेपी और इनेलो पर तंज कसा है | उन्होंने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में आम आदमी पार्टी की जनसभा में नेता नवीन जयहिंद ने बीजेपी और इनेलो पर तंज कसा है | उन्होंने हरियाणा सरकार के एक चेयरमैन की अश्लील सीडी आने पर भी करवाई की मांग की है | नवीन जयहिंद का कहना है कि ऐसे लोगों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए | लेकिन सरकार यह कार्रवाई नहीं करेगी नहीं | क्योंकि अगर एक नेता पर कार्रवाई हुई तो दूसरे की बारी आएगी और फिर तीसरे की |

इस लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी पार्टी के नेताओं और उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं करती | नवीन जयहिंद ने इनेलो पार्टी पर कहा कि इनेलो पूरी तरह से खत्म हो गई है और इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला को आम आदमी पार्टी में आने का न्योता भी दिया | उन्होंने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अप्रत्यक्ष छात्र संगठन चुनाव का विरोध करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज की भी निंदा की है |

Watch Video

https://youtu.be/0QLD6cD8vHU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *