ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अधिकारी संघ 21 दिसम्बर को देश व्यापी हड़ताल पर जा रहे है जिसमें भारतवर्ष के लगभग 3.20 लाख बैंक अधिकारी और सदस्य शामिल है | इसके समर्थन में बीते दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यलय पंचकूला में प्रोटेस्ट किया गया जिसमें सभी बैंकों के लगभग सेंकडो अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उनकी मांग है कि अधिकारियों की नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि समय पर नहीं होने एवम पांच कार्य दिवस की मांग को तुरंत लागू करने की बात रखी।
नॉन परफोर्मिंग एसेट्स वाले खाता धारकों की रिकवरी, तृतीय पक्ष के उत्पादों की गलत बिक्री पर रोक लगाने, बैंकों के विलय के विरोध में प्रदर्शन किया| इस मौके पर उपमहासचिव, भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, पंचकूला ने वेतन वृद्धि में देरी के लिए एवं बैंकों के विलय की कड़ी शब्दो में सरकार एवं भारतीय बैंक संघ की निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे नही मानी गयी तो 26 दिसम्बर 2018 को होने वाली हड़ताल में भी भाग लेंगे, जररूत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे। 21 दिसम्बर 2018 की देश वयापी हड़ताल की जाएगी।
Watch Video
https://youtu.be/WvLoD_YcR-U
