ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे का आज आखिरी दिन है। इस दौरे के दौरान मोदी ने आज वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फक से और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल से भी मुलाकात की। इसके इलावा वे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों को लेकर विस्तृत बातचीत के बाद दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
इसके इलावा मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के साथ एक सार्थक बैठक हुई। हमने भारत-फिलीपीन के बीच खासकर व्यापार एवं संस्कृति क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।’’


