पकौड़े बेचने वाले बयान पर अपने बचाव में बोले PM मोदी ने Congress-गांधी परिवार पर साधा निशाना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सांसद में बयान दिया। उनके बयान से पहले ही विपक्षों की तरफ से नारेंबाजी शुरू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सांसद में बयान दिया। उनके बयान से पहले ही विपक्षों की तरफ से नारेंबाजी शुरू हो गई थी।

 Narendra Mod

पीएम मोदी ने नारेबाजी के दौरान भी अपना बयान जारी रखा। पीएम नरेंद्र मोदी ने नारेबाजी के बीच में ही कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश को गुमराह करती आई है। कांग्रेस पार्टी 21वीं सदी का सपना दिखाती थी लेकिन इन्होंने एक उड्डयन नीति तक नहीं बनाई। जिससे यही लगता था कि वो बैलगाड़ी वाली 21वीं सदी का सपना दिखा रही थी।

 Narendra Modi 1

इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि आधार से बिचौलियों का रोजगार गया तो इससे कांग्रेस क्यो दुखी हो रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के लोगों को गुमराह करती आई है जिसकी सजा आज देश भुगत रहा है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि कांगेस पार्टी को लोकतंत्र की बात नहीं करनी चाहिए।

 Narendra Modi 3

पीएम ने सदन में कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ताधारी पार्टी के तौर पर 90 बार राज्य सरकारों को उखाड़ कर फेंका और 90 बार ही धारा 356 का उल्लघंन किया है। मोदी ने ये भी कहा कि वोटिंग के आधार पर प्रधानमंत्री बनाया जाता है, यदि ऐसा होता तो सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते।

pm modi rahul gandhi

जिससे पुरा कश्मीर आज हमारा होता। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो चुनाव था या ताजपोशी थी। क्योकि कांग्रेस पार्टी का एक नौजवान अध्यक्ष बनने के लिए पर्चा भरना चाहता था पर उसको ऐसा करने नहीं दिया गया।

pm

पीएम ने शहजाद पूनावाला की बात की थी। देश के विभाजन पर मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश का विभाजन किया था और देश के टुकड़े कर दिए। जिसकी कीमत आज भी देश चुका रहा है। बता दें कि पीएम मोदी के बयान के समय अलग अलग तरह की नारेबाजी की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *