वाटर टैंक फटने से हुआ धमाका, डेढ़ सौ फीट दूर जा गिरा कर्मचारी की मौके पर मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नंगल स्थिति पंजाब अलकीज केमिकल लिमिटेड में हुए धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और उसका सहायक गंभीर रूप से घायल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नंगल स्थिति पंजाब अलकीज केमिकल लिमिटेड में हुए धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया दोपहर के वक्त हुए इस धमाके में जहां सारा इलाका सहम गया वहीं फैक्ट्री में भी भगदड़ का माहौल रहा ।

पंजाब अल्कलीज केमिकल लिमिटेड के DGM से मिली जानकारी मुताबिक मृतक कर्मचारी फैक्टरी के अंदर एक ऐसे टैंक पर काम कर रहा था जिसमें पानी के साथ बची हुई गैस को को शुद्ध किया जाता है ताकि गैस हवा में ना जा सके पर इस टैंक में हुए ब्लास्ट की वजह से उस पर गैस कटर से काम करने वाला कर्मचारी लगभग 100 से डेढ़ सौ फीट दूर जा गिरा जिस की मौके पर मौत हो गई इसके बारे में फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि वह जांच कर रही हैं कि पानी की टैंक में ब्लास्ट कैसे हुआ फिलहाल फैक्ट्री में काम चल रहा है और हुए ब्लास्ट की जांच की जा रही है

हम आपको बता दे की पिछले साल भी इस पंजाब अल्कलीज कैमिकल लिमिटिड फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ था जिससे आस पास के गांव गैस की चपेट में आ गए थे फ़ौरन वहा मेडीकल सेवाए भेज स्थिति काबू की गयी थी पर साल बाद फिर एक धमाके में एक कीमती जान चली गयी दूसरी जाते जाते बची ।

जब हमारी टीम ने फैक्ट्री का दौरा किया और उस जगह का मुआयना किया जहां पर यह ब्लास्ट हुआ तो पाया कि फाइबर से निर्मित यह कंडेनस्टेट टैंक जिसे बताया जा रहा है कि इसमें मौजूद पानी के साथ बची हुई गैस को मिलाकर शुद्ध किया जाता है वहां कहीं ना कहीं फैक्ट्री की अनदेखी हमें नजर आई वही पर रखे सिलेंडरों में जिसमें क्लोरीन गैस भरी जाती है वह काफी मात्रा में थे और उसके साथ ही पाइपलाइन जिनके साथ यह ब्लास्ट टैंक जुड़ा हुआ है कहीं ना कहीं खस्ता हालत में मिली अब यह बात तो सामने जांच के बाद ही आएगी कि पानी का टैंक कहे जाने वाले टैंक में से ब्लास्ट कैसे हुआ पर कहीं ना कहीं कहा जा सकता है कि फैक्ट्री के अंदर अनदेखी की गई और सुरक्षा को दरकिनार कर किए जा रहे कार्य के चलते एक कीमती जान चली गई और दूसरी जाते-जाते बची अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि जांच का ऊंट किस ओर करवट लेगा |

PACL फैक्ट्री में धमाका

वाटर टैंक फटने से हुआ धमाका

धमाके में 1 की मौत, 2 ज़ख्मी

टैंक में वेल्डिंग करते वक्त हुआ धमाका

Watch Video

https://youtu.be/6bbDShpeA2c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *