फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ मामला, SGPC को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विवादास्पद फिल्म ‘नानक शाह फकीर‘ पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई । सुप्रीम कोर्ट से SGPC को राहत नहीं मिली, सुप्रीम कोर्ट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विवादास्पद फिल्मनानक शाह फकीरपर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई । सुप्रीम कोर्ट से SGPC को राहत नहीं मिली, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले को वापस लेने से इनकार कर दिया है । एसजीपीसी और श्री अकाल तख्‍त साहिब ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। विवादास्पद फिल्मनानक शाह फकीरके निर्माता हरिंदर सिंह सिक्का को पांचों तख्तों के जत्थेदारों ने सामूहिक रूप से सिख कौम से निष्कासित कर दिया है ।

जत्थेदारों ने सिख कौम को आदेश दिया है कि सिक्का के साथ रोटी, बेटी, सामाजिक और धार्मिक संबंध न रखा जाए । फिल्मनानक शाह फकीरके खिलाफ दुनिया भर के सिखों में रोष है। इस फिल्‍म के प्रदर्शन को लेकर एसजीपीसी और श्री अकाल तख्‍त साहिब पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं । इस मामले पर पंथक संगठन का कहना है कि सिख धर्म में उनके गुरुओं के किरदार निभाने की मान्‍यता किसी भी व्‍यक्‍ति को नहीं है। इस फिल्‍म के निर्माता हरिंदर सिंह सिक्‍का ने फिल्म नानक शाह फकीर में गुरु नानक देव जी का किरदार निभाया है।

फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ मामला

SGPC को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

SC ने अपने फैसले को वापस लेने से किया इनकार

8 मई को होगी अगली सुनवाई

Watch Video

https://youtu.be/rDGfioe7k48

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *