ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बाढड़ा से जेजेपी विधायक नैना चौटाला दादरी में पार्टी के जिला प्रवक्ता ऋषिपाल उमरवास के निवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि, अगले विधानसभा सत्र के दौरान हरियाणा के युवाओं को नौकरियों में 75 प्रतिशत देने का प्रस्ताव पास करवाएंगे।
ताकि इस प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं की नौकरियों में भागेदारी बने। आगे कहा कि, जेजेपी ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे, उनको धरातल पर लागू करने की प्रकिया शुरू कर दी है। विधानसभा सत्र में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रस्तावों को पारित किया जाएगा।

