ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रोज़गार की तलाश में विदेश जा रहें पंजाब के युवाओं की हत्या की वारदातें लगातार सुर्खियों में है | ऐसा ही एक मामला नाभा में सामने आया है | जहां की सब तहसील भादासों में गुरजीत सिंह 3 साल पहले मलेशिया में ढाई लाख का कर्ज़ लेकर गया था | लेकिन 2 दिसंबर को काम पर जा रहे गुरजीत सिंह और उस का साथी विकास को तेज धार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी | परिजनों ने पंजाब सरकार से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की और साथ ही शव को जल्द भारत लाने की भी गुहार लगाई |
मलेशिया में पंजाबी युवक की हत्या
बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया वार
परिजनों की सरकार से शव जल्द भारत लाने की गुहार
कातिलों को सख्त सजा देने की मांग की

