Nabha Accident: नाभा में बाइक को बचाने के चलते टिप्पर की सरकारी बस से टक्कर, जानिए कितनों की हुई मौंत?

Nabha Accident: पटियाला जिले के नाभा में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा सामने आया। नाभा-भादसों रोड बाईक को बचाने के चक्कर…

Nabha Accident: नाभा में बाइक को बचाने के चलते टिप्पर की सरकारी बस से टक्कर, जानिए कितनों की हुई मौंत?

Nabha Accident:

पटियाला जिले के नाभा में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा सामने आया। नाभा-भादसों रोड बाईक को बचाने के चक्कर में टिप्पर और बस की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। इसके अलावा पीआरटीसी बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। हादसे में बस ड्राइवर समेत तीन की मौत हो गई है। बस में सवार कई सवारियां घायल हो गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से (Nabha Accident) टिप्पर ड्राइवर को बाहर निकाला।

तीन की मौत-

जानकारी के अनुसार सुबह 7:45 बजे गांव लुबाना करमू निवासी सेवा सिंह (84) और सुरजीत सिंह (76) बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता कम थी। कोहरे के कारण उन्हें सामने से आ रहा टिप्पर नहीं दिखा और बाइक सीधे टिप्पर की चपेट में आ गई। इस टक्कर में दोनों बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस ड्राइवर समेत तीन की मौत हो गई है और बस में सवार कई सवारियां घायल हो गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से टिप्पर ड्राइवर को बाहर निकाला।

Nabha Accident, बाइक सवारों को बचाने की कोशिश-

प्रत्यक्षदर्शियों के असार हादसे के बाद टिप्पर चालक ने बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान सामने से गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही पीआरटीसी की बस से टिप्पर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिप्पर चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

बस यात्री घायल-

इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। एम्बुलेंस और गांव वाले मौके पर पहुंचे और घायलों को नाभा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने कहा कि यह हादसा मोटरसाइकिल सवार की गलती की वजह से हुआ। बस खन्ना से नाभा आ रही थी और रेत लेकर टिप्पर नाभा से खन्ना जा रहा था। हादसा नाभा-भादसों रोड पर गांव लुबाना के सामने हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नाभा के विधायक भी पहुंचे और इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

अन्य ख़बरें जानें-

New Governors Appointment: हिमाचल, बिहार और बंगाल समेत सात राज्यों के बदले राज्यपाल

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *