अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है। सीजेआई रंजन की अध्‍यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने फैसले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है। सीजेआई रंजन की अध्‍यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने फैसले में कहा कि, विवादित जमीन रामलला विराजमान को दी जाए। इसके अलावा उन्‍होंने सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड को अयोध्‍या में कहीं भी पांच एकड़ जमीन देने का फैसला दिया।

कोर्ट के इस फैसले के बाद सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एडवोकेट जफरयाब जिलानी ने फैसले पर असंतुष्टि जााहिर करते हुए कहा कि, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्‍मान करते हैं। लेकिन हम इससे संतुष्‍ट नहीं है। इसे लेकर हम विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *