अब मुस्लिम देशों ने भी किया PM मोदी के समर्थन, इमरान खान को दी नसीहत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान को छोड़ पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दुनिया के प्रभावी मुस्लिम देश खड़े हो गए हैं। मुस्लिम देशों ने पाकिस्‍तान को दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान को छोड़ पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दुनिया के प्रभावी मुस्लिम देश खड़े हो गए हैं। मुस्लिम देशों ने पाकिस्‍तान को दो टूक समझा दिया है कि वह पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजियों का रास्‍ता छोड़कर भारत के साथ बैकडोर डिप्‍लोमेसी की पहल शुरू करे। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को यह नसीहत भी दी गई है कि, वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तल्‍ख बयानबाजियां करना बंद कर दे और बातचीत के टोन को नीचे रखें। ताकि दोनों देशों के बीच कश्‍मीर मसले को लेकर उपजे तनाव को कम किया जा सके।

pm modi

एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर एवं संयुक्‍त अरब अमीरात के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍लाह बिन अल-नाहयान ने इस्‍लामाबाद का दौरा किया था। दोनों ने ही अपने अपने देशों के शीर्ष नेतृत्‍व के साथ कुछ अन्‍य शक्तिशाली मुस्लिम राष्‍ट्रों का संदेश पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सौंपा था। दोनों नेताओं ने इमरान खान को साफ शब्‍दों में कह दिया था कि वह भारत के साथ बैक डोर डिप्‍लोमेसी शुरू करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *