मां- बेटी को घर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:बहादुरगढ़ के गांव खेड़ी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मां और बेटी की गोली मारकर हत्या…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:बहादुरगढ़ के गांव खेड़ी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मां और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर से ही बरामद हुए हैं। शवों के साथ एक दूध मुहा बच्चा भी रोते हुए मिला है।

फिलहाल हत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस को शनिवार देर रात इस घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

murder

पुलिस ने बताया कि मां और बेटी के शवों से चोट के निशान मिले हैं। दोनों के शव खून में लथपथ थे। मृतकों की पहचान मीना देवी और बेटी दीक्षा के रूप में हुई है। मीना के पति राजेंद्र की करीब 1 साल पहले मौत हो चुकी हो। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

Murder

बताया जा रहा है कि मीना का बेटा अपनी बड़ी बहने के घर गया हुआ था। घर में मां मीना और विवाहिता बहन अपने दूध मुहे बच्चे के साथ मौजूद थी। शनिवार को बेटे ने जब मां से हाल चाल जानने के लिए फोन किया, तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया।

Murder

इसके बाद बेटे ने पड़ोसी को घर जाकर बात कराने के लिए कहा। जब पड़ोसी घर में पहुंचा, तो वहां बदबू आ रही थी। उसने इस बात की सूचना मीना के बेटे को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *