ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक की एकता कालोनी में एक नाबालिग छात्र की पेचकस मारकर बेहरमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अमरदीप के रूप में हुई है। अमरदीप हरियाणा पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था।
बताया जा रहा है कि तीन लड़कों ने अमरदीप पर पेचकस से वार किया था, जिससे अमरदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपियों की पहचान नवीन, अंकुर, ओर विवेक के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों के परिजन ही इन्हें थाने में छोड़कर गए हैं। सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।


