गुरुग्राम में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, गैंगवार के चलते हत्या की आशंका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक युवक को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान बादली गांव के 23…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक युवक को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान बादली गांव के 23 वर्षीय कप्तान के रूप में हुई है, जिस पर पहले से ही डकैती सहित कई अन्य आरोपों के तहत झज्जर और गुरुग्राम में मामले दर्ज थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला गैंगवार का हो सकता है।

deadyy

बताया जा रहा है कि गांव लोहरा का वेद प्रकाश सुबह 6 बजे घूमने के लिए कापड़ीवास रोड पर निकला था, जहां गांव की ढाणी के पास एक युवक का शव उसे सड़क पर पड़ा दिखा, जब उसने पास जाकर देखा, तो युवक के सिर से खून निकल रहा था। जिसके बाद उसने पुलिस को फोन करके जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने ये भी बताया कि मृतक पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे और दशहरा पर भी अपने ही गांव में गोली चलाने का भी आरोप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *