बुलेट बाइक से पटाखे बजाने को रोका, तो उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी के मानहेरू गांव में एक युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी के मानहेरू गांव में एक युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

murder

जानकारी के मुताबिक बुलेट बाइक से पटाखे बजाने से रोकने पर विवाद हुआ था जिसके बाद एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर युवक की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

bulet

मृतक अजय के परिजनों ने बताया कि मृतक अजय के भाई बिजेंद्र और आरोपी सचिन के बीच बुलेट बाइक के पटाखे बजाने को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जनभर युवक घर में घुस आए और अजय की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *