ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से एक दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर से अपने दोस्त को बुलाकर कुछ युवकों ने चाकू गोदकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश शव को सिविल अस्पताल में स्कूटी पर छोड़ कर चले गए।
पैसों का लेन-देन इस वारदात की वजह बताई जा रही है। मृतक की पहचान जैन कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। बता दें कि हत्या करने से पहले हत्यारों ने मृतक विशाल के साथ एक फोटो खींचकर फेसबुक पर डाला और हत्या करने के बाद स्कूटी पर मृतक को दोनों बदमाश सिविल अस्पताल में छोड़ कर चले गए।
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ के बाद ही मालूम चल पाएगा कि हत्या के सही कारण क्या थे। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवा दिया है जबकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


