ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के गांव डूंडाहेड़ा में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त और उसकी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद दंपत्ति की चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक ऊपर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया, जबकि 7 साल का बेटा नीचे भाग आया, जिससे उसकी जान बच गई।
मृतकों की पहचान यूपी के इटावा के चक्र नगर निवासी विक्रम सिंह और पत्नी ज्योति के तौर पर हुई है। वहीं, जांच में सामने आया है कि पैसों के लेन- देन को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों का कहा कहना है कि दोस्त अभिनव ने ही विक्रम और ज्योति का खून किया है।
दरअसल, दो साल पहले विक्रम ने अभिनव को विदेश में नौकरी लगवाने को लेकर डेढ़ लाख रुपये दिए थे। लेकिन नौकरी न लगावाने पर विक्रम ने अपने पैसे मांगे थे, लेकिन अभिनव पैसे देने में टाल- मटोल कर रहा था। जिस पर उसने विक्रम की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


