ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक पंचर की दुकान चलाने वाले शख्स को दो बाइक सवार युवकों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, मृतक की पहचान भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुभाष के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है।

