मानेसर में नम्बरदार को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  गुरूग्राम में मानेसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया। मिली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  गुरूग्राम में मानेसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया। मिली जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात बदमाशों ने नबंरदार पर गोलियों से हमला कर दिया। जिस कारण व्यक्ति की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

murder

बताया जा रहा है कि बदमाशों के होंसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्होने पंचायत के नंबरदार पर सड़क के बीचो बीच उसके शरीर पर गोलियाँ उतार दी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ बदमाशों ने इस खतरनाक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *