ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कपूरथला के मेहताब गढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया था जहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर मुस्तैदी से मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लेने की बात कही है।
पुलिस का कहना है कि उन्होने इस मामले के पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की सफलता हासिल की है। साथ ही पुलिस का ये भी दावा करना है कि मृतक युवक ड्रग तस्करों के खिलाफ था जिस कारण ड्रग कारोबारियों ने उसकी हत्या कर दी।
गौरतलब है कि ड्रग तस्करों ने नशे का टीका लगाकर युवक को जान से मार दिया था जिसके बाद मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उनको भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।


