यमुनानगर में 15वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, मांगे पूरी न हो होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

यमुनानगर, 20 अगस्त यमुनानगर के जगाधरी में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई 2026 को…

यमुनानगर

यमुनानगर, 20 अगस्त

यमुनानगर के जगाधरी में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई 2026 को हुए समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। कर्मचारी अब गली-मोहल्लों और बस्तियों में नुक्कड़ बैठकें कर सरकार की वादाखिलाफी की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

नगर निगम यमुनानगर के जगाधरी जोन में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक संबंधित पत्र और परिपत्र जारी नहीं किए गए।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेना, पुरानी पेंशन बहाल करना और एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी लागू करना उनकी प्रमुख मांगें हैं।

नेताओं ने कहा कि अब आंदोलन को जनता के बीच ले जाया जाएगा। गली-मोहल्लों और बस्तियों में नुक्कड़ बैठकें कर कर्मचारियों की मांगों और सरकार के साथ हुए समझौते की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा हैंडबिल भी बांटे जाएंगे।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द लागू नहीं हुईं तो प्रदेश के सभी विधायकों को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा और आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों से भी समर्थन की अपील की गई है।

अन्य खबरें जानें –

Bhagwant Mann Govt To Identify Talent From Villages & Prepare Them For International-Level Competitions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *