ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:अंबाला शहर में इन दिनों अवैध कब्जे हटाने का अभियान जोर शोर से चला हुआ है। यहां नगर परिष दी तरफ से अब मछली मार्केट में बने कच्चे मकानों को गिराया गया है। नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि, वो पिछले 40 साल से यहां पर रह रहे थे। अवैध कब्जे हटाने को लेकर उन्हें कोई नोटिस तक नहीं दिया गया और नगर परिषद ने कानून के जोर पर गलत ढंग से मकान गिराए हैं। वहीं रतिया में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यहां मजदूरों के बैठने के लिए बनाए गए शैड में दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया था। जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरपालिका टीम ने उन्हें शैड से बाहर निकाल दिया और उनका सामान भी जब्त कर लिया।
नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:अंबाला शहर में इन दिनों अवैध कब्जे हटाने का अभियान जोर शोर से चला हुआ है। यहां नगर परिष दी तरफ से…
