अंबाला में 27 दिन से नगर पालिका कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों की हड़ताल जारी, चारों तरफ लगे कूड़े के ढेर, काम ठप

अंबाला, 31 अगस्त अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश पिछले 27 दिनों से हड़ताल…

अंबाला

अंबाला, 31 अगस्त

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश पिछले 27 दिनों से हड़ताल की हुई है। जिससे अंबाला के चारों तरफ कूड़े के ढेर लग गए हैं और बाज़ारों व नगर निगम के सामने पड़े कूड़े के ढेर में बदबू फैल रही है।आज नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया गया है। जिसमें सरकार द्वारा उनकी मांगे नई माने जाने पर अगली रणनीति भी तय की गई।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंकर कुमार बामा ने कहा कि हमारा सरकार के साथ कई मांगों को लेकर 13 मई को समझौता किया था लेकिन सरकार उसका परिपत्र जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करेंगे, कर्मचारियों को अन्य की भांति सर्विस बेनिफिट देना, वही अग्निशमन कर्मचारी के सेवा के दौरान मृत्यु पर उसके परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजे के साथ-साथ एक कर्मचारी को नौकरी देना शामिल था।

उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा सरकार को कई बार समय दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को ना माना तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के 27वें दिन अंबाला शहर के बाजारों, गली, मोहल्ले में कूड़े के ढेर  लग गए हैं, सफाई न होने की वजह से उसमें से बदबू फैल रही है। वही इस बारे नगर निगम के डीएमसी दीपक सुररा  ने बताया कि उनके पास सफाई व्यवस्था के लिए साढ़े चार सौ कर्मचारी मौजूद हैं। इनमें से 100 के करीब कर्मचारी जो हैं वह काम कर रहे हैं। लेकिन अंबाला शहर में हड़ताली कर्मचारी जानबूझकर सड़कों पर कूड़ा डाल रहे हैं। आज इन 48 कर्मचारियों ने नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को रोक जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

PM Modi ਦੀ ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਅਤੇ ਕਿਰਗਿਸਤਾਨ ਯਾਤਰਾ: ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਦੀ ਚਰਚਾ ਅਤੇ ਅਹਿਮ ਦੁਤੱਫ਼ੀ ਬੈਠਕਾਂ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *