Munawar Faruqui Threats News: मुनव्वर फारुकी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, रची हत्या की साजिश!

Munawar Faruqui Threats News: बाबा सिद्दीकी (baba siddiqui murder case)की अप्रत्याशित मौत के बाद लगातार इस मामले की जांच जारी है.(Munawar Faruqui Threats News). इस…

Munawar Faruqui Threats News: बाबा सिद्दीकी (baba siddiqui murder case)की अप्रत्याशित मौत के बाद लगातार इस मामले की जांच जारी है.(Munawar Faruqui Threats News). इस बीच मुनव्वर फारुकी ((Munawar Faruqui) को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi gang) के नेतृत्व वाले आपराधिक गिरोह से कथित तौर पर धमकि मिली हैं. बिग बॉस 17 के विजेता का बिश्नोई गिरोह की हिटलिस्ट में होने का अनुमान है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं.(Muanawar Faruqui On Lawrence Bishnoi Target) 

स्टैंड-अप कॉमेडियन को आपराधिक गिरोह से मिली धमकियों को ध्यान में रखते हुए, मुंबई पुलिस ने मुनव्वर की सुरक्षा बढ़ा दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मुंबई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्होंने उसे सुरक्षा प्रदान की है. हालांकि धमकियों को आधिकारिक तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से नहीं जोड़ा गया है, लेकिन संभावना है कि वे इससे जुड़े हो सकते हैं.

बता दें सितंबर में मुनव्वर फारुकी दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे. लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा संभावित हमले के बारे में अधिकारियों को सूचित किए जाने के बाद उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया.

बता दें बाबा सिद्दीकी हत्या के एक दिन बाद 13 अक्टूबर को फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो गई थी. इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड कि जिम्मेदारी ली थी साथ ही सलमान खान से जुड़ी वॉर्निंग भी दी थी. पोस्ट में लिखा गया था, “ सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते है, हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है जो सलमान और दाऊद इब्राहिम का फेवर करेगा, वो अपना हिसाब-किताब भी लगाए रखना.”

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *