AMBALA में करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग खाली, सड़कों पर जाम, बाजारों में लग रही वाहनों की कतार

अंबाला, 29 जुलाई हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला वासियों को मल्टीलबेल पार्किंग की सौगात दी थी ,ताकि यहां के लोगों को कोई दिक्कत…

अंबाला

अंबाला, 29 जुलाई

हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला वासियों को मल्टीलबेल पार्किंग की सौगात दी थी ,ताकि यहां के लोगों को कोई दिक्कत न आए । लोग बाजार में खरीदारी करने आयें तो अपना वाहन पार्किंग में खड़ा करके खरीदारी करें । लेकिन अंबाला वासियों को शायद भीड़ भाड़ में खरीदारी करना ही अच्छा लगता है ।तभी लोग खरीदारी करते समय अपना वाहन बाजार में ही लगा देते है। इतना ही नहीं दुकानदार भी अपने वाहन को अपनी दुकान के बाहर बाजार में ही खड़ा कर देते है। जिससे बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अंबाला कैंट में बनी मल्टीलेवल पार्किंग खाली पड़ी है और बाजारों में वाहनों की कतार लगी पड़ी है । इतना ही नहीं यहां के दुकानदार भी अपनी दुकानों का सामान बाहर रख देते है, जिससे बाजार में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब इस बारे में नगर परिषद EO देवेंद्र नरवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने का काम पुलिस का है।अरबन ट्रांसपोर्ट को मैनेज करने का नगर परिषद का है ।उसके अनुसार शहर के अंदर नगर परिषद द्वारा मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है ।जिसमें लगभग 600 गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था की गई है ।

शहर में नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए है, जिसके बारे में लोगों बताया भी गया है ।उन्होंने बताया कि जो वाहन बाजार में गलत तरीके से खड़े किए जाते है ,उनको वहां से उठाया भी जाता है ,उनके चालान भी किये जाते है। पब्लिक को ये समझना चाहिए, कि यहां नो पार्किंग का बोर्ड लगा है तो वो यहां गाड़ी खड़ी न करें। जिसके वजह से बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है ।

ट्रैफिक इंचार्ज से ऐसे वाहनों के चालान करने के लिए कहा गया है। अतिक्रमण को लेकर भी उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लगातार चल रही है । उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि वो अपना सामान अपनी हद में रखे ताकि बाजार में आवाजाही बनी रहे और खरीदारी करने आए लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

 अन्य खबरें जानें –

BHIWANI में बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, निजीकरण का किया विरोध, हड़ताल में इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *