ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए यह खबर निराशाजनक है। एमएस धौनी ने एक और टी20 सीरीज खेलने से मना कर दिया है।
धोनी ने इस बात की जानकारी भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ताओं को दे दी है। ऐसा पहली बार है जब एमएस धौनी ने लगातार तीन सीरीज खेलने से मना किया है। धोनी के फैंस को यह खबर बड़े झटके से कम नहीं है। एमएस धौनी बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज के लिए मौजूद नहीं रहेंगे।

