ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है | दरअसल एमएस धोनी सैनिकों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं | धोनी टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए है | दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिये धोनी ने बोर्ड से ब्रेक मांगकर अब वो जम्मू कश्मीर में भारतीय आर्मी के साथ जुड़े हैं | आपको बता दे कि एमएस धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर पैराशूट रेजीमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) के साथ जुड़े हुए है |
एमएस धोनी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट में पोस्ट की थी जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो रहा है कि फैन्स भी इसे काफी पसंद कर रहे है और शेयर भी कर रहे है | दो बार विश्व चैंपियन रह चुकी इंडिया टीम के कप्तान धौनी अपने परिवार और क्रिकेट के मैदान से दूर होकर दक्षिण कश्मीर के मैदान में एक जवान के रूप में तैनात है |
Watch Video
https://www.instagram.com/p/B0vdEIil7y6/?utm_source=ig_web_copy_link
