ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के बिलासपुर की बेटी ने अपने परिवार के साथ गांव का नाम देश मे ही नहीं बल्कि विश्व मे ऊंचा किया है |
यहां की बेटी ने विषम परस्थितियों में अपनी मेहनत के बल-बुते पर छोटे से गांव से निकलकर बॉलीवुड नगरी मुम्बई में अपना योगा सेन्टर ही स्थापित नहीं किया
बल्कि योगा ट्रेनिंग से वह अमेरिका के न्यूजर्सी में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2018 का खिताब अपने नाम किया | जिसका श्रेय वह अपने माता पिता के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए योगा को भी देती है |


