यमुनानगर ,13 जुलाई
यमुनानगर में बिलासपुर के रेस्ट हाउस में आज अंबाला सांसद वरुण चौधरी पहुंचे ।जहां उन्होने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सांसद वरुण चौधरी ने हरियाणा की अलग विधानसभा, अलग हाईकोर्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे मुद्दे उठाने की बात कही। उन्होंने साढोरा में जल्द बड़ी रैली करने का ऐलान किया और SIR की तारीख बढ़ाने की भी सरकार को सलाह दी।
अंबाला से सांसद वरुण चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। बिलासपुर रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान सांसद मुलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की बजाय पंजाब के मुद्दों पर ज्यादा बोलते हैं, जबकि उन्हें हरियाणा के हितों की लड़ाई लड़नी चाहिए। वरुण मुलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर कहते हैं कि नशा खत्म करेंगे, बुलेट ट्रेन चलाएंगे और पंजाब के विकास की बात करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जिम्मेदारी हरियाणा की मिली है तो हरियाणा के विकास और अधिकारों पर खुलकर बात क्यों नहीं की जाती?
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री को हरियाणा के युवाओं, किसानों, उद्योगों और प्रदेश के लंबित मुद्दों पर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि क्या कभी मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लिए अलग विधानसभा, अलग हाईकोर्ट या प्रदेश में कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों की मांग को मजबूती से उठाया है? उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री हरियाणा के बड़े मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं।
सांसद चौधरी ने यह भी ऐलान किया कि साढोरा विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही एक बड़ी राजनीतिक रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने SIR को लेकर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि सरकार को इसकी अंतिम तारीख बढ़ानी चाहिए ताकि सभी पात्र लोगों को प्रक्रिया पूरी करने का पर्याप्त अवसर मिल सके। उन्होंने इसे अपना व्यक्तिगत सुझाव बताते हुए कहा कि सरकार को आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देनी चाहिए बिलासपुर रेस्ट हाउस में हुए इस संवाद के दौरान सांसद वरुण चौधरी के बयान अब प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ सकते हैं।
अन्य खबरें जाने –



