इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने निजी कंपनियों की और से भर्ती किए गए कर्मचारियों को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। चौटाला ने कंपनियों के जरिए ठेके पर भर्ती किए गए कर्मचारियों के काम पर आए बिना ही सरकार की ओर से उन्हें वेतन दिए जाने की बात कही है। साथ ही दुष्यंत ने सांसद धर्मबीर सिंह के इनेलो में आने बारे अंतिम फैसला ओम प्रकाश चौटाला की ओर से लिए जाने की बात कही।
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से शिक्षा विभाग में हो रहे भर्ती घोटाले को उजागर करने के बाद जहां हरियाणा सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा था। वहीं, अब सांसद ने आरोप लगाया कि कंपनियों की ओर से ठेके पर भर्ती किए गए कर्मचारी काम पर नहीं आते और सरकार की ओर से उन्हें काम पर आए बिना ही वेतन दिया जा रहा है, जिससे सरकार जनता के पैसे की बर्बादी कर रही है। इसके लिए उन्होंने तोशाम अस्पताल में कांट्रेक्ट पर लगे कर्मचारियों का उदाहरण भी दिया, जहां पर लगाए गए 14 में से केवल 4 ही कर्मचारी काम पर आते है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वो शिक्षा विभाग की तरह जल्द ही एक और लिस्ट मुख्यमंत्री को देंगे, जिसमें शिक्षा विभाग की तरह एक और मंत्री के विभाग में उन्हीं कंपनियों को ठेका दिया जा रहा है। हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने की आशंका को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वो दोनों चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि पिछले दिनों जेल से बाहर आए ओम प्रकाश चौटाला ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव नवंबर या दिसंबर में होने की बात कहकर गए थे। इसलिए वो इन दोनों चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा में ईवीएम मशीनें मंगवाए जाने के बाद अब लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए जाने की चर्चा चल पड़ी है। ऐसे में जहां इनेलो खुद को पहले से ही तैयार होने की बात कह रही है। वहीं, दूसरी ओर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला सरकार के घोटालों को उजागर कर लगातार सरकार को घेरने का काम कर रहे है। अब देखने वाली बात ये होगी कि दुष्यंत चौटाला अब किस विभाग की लिस्ट जारी करेंगे।


