ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पहाड़ गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार चंबा होली मार्ग में अचानक ही एक एक पहाड़ का टुकड़ा सड़क के बीच आ कर गिर गया जिस कारण सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है। पहाड़ का बड़ा टुकड़ा सड़क के बीच आ जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि पहाड़ गिरने का सिलसिला काफी समय से रूक गया था पर अचानक ही इस तरह का मामला फिर से सामने आने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गणीमत यह रही कि पहाड़ के गिरने से किसी भी तरह का किसी को कोई परेशानी नहीं आई है। इस घटना के बाद सड़क का रास्ता बंद हो गया है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ के रास्ते से हट जाने के बाद ही लोगों को इस परेशानी से राहत मिलेगी


