ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं… मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है।
हरियाणा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने नवजात को पॉलीथीन में बंद करके नाले में फैंक दिया। वजह थी मासूम का बेटी होना। लेकिन गली में घूम रहे कुत्तों ने बच्ची की को बाहर निकाल दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर बच्ची की मां की तलाश की जा रही हैै।
कुत्तों ने निकाला मासूम को बाहर
यह मामला कैथल जिले का है। यहां एक नवजात को उसकी मां ने पॉलीथीन में भरकर नाले में फेंक दिया। अब इसे मासूम की किस्मत समझिए या कुदरत का करिश्मा जब महिला बच्ची को फेककर चली गई, तुरंत बाद कुत्तों ने बच्ची को बाहर निकाला और जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठे हुए और
पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची को कैथल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही बच्ची की मां को पकड़ लिया जाएगा।
