फिल्मी कहानी हुई सच, 6 साल बाद मिले मेले में बिछड़े मां-बेटे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फ़िल्मी अंदाज़ में एक मेले में करीब 6 साल पहले अपनी विधवा माँ से बिछड़े लड़के को पुलिस ने जम्मू से ढूढ़ कर-…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फ़िल्मी अंदाज़ में एक मेले में करीब 6 साल पहले अपनी विधवा माँ से बिछड़े लड़के को पुलिस ने जम्मू से ढूढ़ कर- विधवा माँ से मिलवाने का मालवा दिया है। जिसके बाद से पुलिस की इस कारगुजारी पर इलाके के लोग खुश दिखाई दे रहे है। साथ ही विधवा माँ और बिछड़ा लड़का करीब 6  साल बाद आपस में मिलकर खुश है और पुलिस के अधिकारियों को दुआंएं दे रहे हैं।

mother son

बता दें कि मामला बटाला पुलिस के अधीन पड़ते गांव घणीए के बांगड़ का है। यहां का सुरजीत सिंह नामक लड़का जो अपनी विधवा माँ कुलवंत कौर के साथ दिसंबर 2012 में नानकचक दरबार में मेला देखने गया था। तब सुरजीत की उम्र करीब 12 साल थी और वह मेले में अपनी माँ से बिछड़ गया। पीडित माँ ने बहुत ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन सुरजीत नहीं मिला।

mother son 1

घर में गरीबी थी और माँ ने इस मामले को लेकर गांव वालो और पुलिस के आगे गुहार लगाई। तभी से गांव वाले और पुलिस सुरजीत को ढूंढने में लगे हुए थे और आखिर पुलिस की मेहनत रंग लाई। बिछड़े सुरजीत को करीब 6 साल बाद जम्मू से ढूंढ कर उसकी विधवा माँ से मिलवाया।

mother son 3

सुरजीत के मिलने पर पता चला के उस समय सुरजीत मेले में बिछड़ कर एक साधुओं की टोली के साथ अमृतसर रेलवे स्टेशन चला गया और वह से गुज्जरो के साथ जम्मू के हरीचक्क गांव में चला गया और वहा गुज्जरो के साथ काम करता रहा लेकिन सुरजीत से पता चला के उसको किसी ने अगुवाह नहीं किया था।

mother son 4

वहीं 6 साल बाद गरीब विधवा माँ की आँखों में ख़ुशी के आंसु छलकते दिखाई दे रहे हैं. विधवा माँ और सुरजीत सिंह आपस में मिलकर खुश दिखाई दे रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *