अंबाला, 9 सितंबर
अंबाला में मच्छरों का ‘डंक’ अब लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। जिले में अब तक मलेरिया के 8 मामले और डेंगू का 1 मरीज सामने आ चुका है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम को फॉगिंग के निर्देश दिए गए है और लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की जा रही है, वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें संभावित मामलों पर नजर बनाए हुए हैं और बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाने की सलाह दी जा रही है। खासकर डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। फिलहाल अंबाला में 8 मलेरिया और 1 डेंगू मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ गई है।
अन्य खबरें जानें-



