Jammu-Kashmir News: जम्मू के राजौरी जिले में बिजली गिरने से खानाबदोश परिवारों की 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को बुधल उपखंड के ऊंचे इलाकों में हुई, जब भारी गड़गड़ाहट, ओलावृष्टि और बिजली के बीच एक चरवाहे के शिविर पर बिजली गिरी.
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधल के तरगैन गांव के खानाबदोश परिवार पारंपरिक मौसमी प्रवास के तहत बेहतर चारे की तलाश में अपने पशुओं के साथ ऊंचे स्थानों पर चले गए थे और उन्होंने ‘मार्ग टॉप’ के निकट अस्थायी शिविर स्थापित कर लिए थे.
बुधल भेड़पालन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की. प्रभावित परिवारों ने तत्काल मुआवजा और पुनर्वास सहायता की अपील की है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



