Weather update:पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर! उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में बारिश की संभावना ,जानें मौसम पर क्या है अपडेट

Punjab-Haryana Weather update: पंजाब में हुई हल्की बारिश के बाद कई इलाकों में गर्मी और उमस देखी जा रही है. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान…

Punjab-Haryana Weather update: पंजाब में हुई हल्की बारिश के बाद कई इलाकों में गर्मी और उमस देखी जा रही है. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 20 और 21 जुलाई को पंजाब के सभी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश जारी रहेगी.(Punjab-Haryana Weather update)

22 और 23 जुलाई 2024 को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, नवाशहर, एसएएस नगर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब के अन्य जिलों में कोई अलर्ट नहीं है, यानी अन्य जिलों में कोई चेतावनी नहीं है. (Weather update)

वहीं, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश की तलहटी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, रायलसीमा, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *