Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मानसून फिर हुआ एक्टिव, भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है. आज भी राज्य के 6 जिलों में सामान्य से…

Punjab-Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है. आज भी राज्य के 6 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा. (Punjab-Haryana Weather Update) पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ और पटियाला के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब बांधों पर भी दिखने लगा है. सोमवार को पंडोह बांध के 5 गेट खोल दिए गए। एहतियात बरतते हुए बीबीएमबी प्रशासन ने बांध से 42,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा. बांध का जलस्तर लगभग 2920 फीट दर्ज किया गया, जो अभी भी खतरे के निशान 2941 फीट से काफी नीचे है.

सोमवार को पंजाब के अधिकांश जिलों में बारिश हुई. जिसके बाद औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है.(Punjab weather update)

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा होशियारपुर में 96 मिमी, लुधियाना में 10.6 मिमी, पठानकोट में 17 मिमी और मोहाली में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई.

वहीं, हरियाणा(Haryana weather update) में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है. जिसके बाद से ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. कल यानी 21 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिली और हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *