Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मॉनसून सक्रिय! भरी बारिश की संभावना , जानें अपने शहर का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab Weather Update) में अगस्त के पहले सप्ताह में भी मानसून कमजोर ही रह रहा है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab Weather Update) में अगस्त के पहले सप्ताह में भी मानसून कमजोर ही रह रहा है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 39.19 सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

पंजाब में आज, गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है लेकिन 10 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है लेकिन बारिश की संभावना केवल 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर तक ही सीमित है. अन्य जिलों में बारिश की संभावना काफी कम रहने वाली है.(Punjab Weather Update)

9 जिलों में कम बारिश
अगस्त के पहले हफ्ते में 9 जिलों में 86 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. इनमें होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, एसबीएस नगर, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं. जबकि अमृतसर और मुक्तसर में क्रमश: 63.2 और 37.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

वही देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में लंबे समय तक मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. इस पूरे हफ्ते मौसमी बारिश लगातार होती रहेगी. हफ्ते के आखिर के आसपास मॉनसूनी बारिश तेज होकर फैल जाएगी. दिल्ली में आज, 8  अगस्त को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, जिसमें कुछ स्थानों पर शाम और रात में भारी बारिश हो सकती है. 

वहीं, मौसम की छिटपुट गतिविधियां पूरे हफ्ते जारी रहेंगी. इस दौरान राजधानी दिल्ली में 100 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है और यह 233.1 मिमी के मासिक लक्ष्य के करीब पहुंच सकती है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *