Punjab-Haryana weather update: पंजाब में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है. कल रात से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. सुबह से ठंडी और तेज हवाएं चल रही हैं. पंजाब में लोगों को अब गर्मी से राहत है. मौसम विभाग के मुताबिक कहा जा रहा है कि आज पंजाब के 15 जिलों में बारिश की संभावना है.(Punjab-Haryana weather update)
पंजाब (Punjab weather update) में आज से मौसम में बदलाव (पंजाब मौसम अपडेट) देखा जा सकता है. मौसम विभाग का मानना है कि लंबे समय से निष्क्रिय मानसून आज सक्रिय हो सकता है. आज पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बारिश की संभावना
अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मनसा और बठिंडा में भी बारिश होने की संभावना है. सोमवार को भी (Punjab weather update) तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है.
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) में मौसम बदल गया है. कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है. इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम काफी सुहावना हो गया है. अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहेगा. अगले चार-पांच दिनों में वर्षा की गतिविधियां में वृद्धि होने की संभावना है. इससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 अगस्त देर रात्रि से 30 अगस्त के दौरान बीच बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.



