Weather Update: पंजाब-हरियाणा में मानसून सक्रिय ; सामान्य बारिश की उम्मीद , जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana weather Update: देश के अधिकांश राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. वहीं पंजाब (Punjab weather news) में मानसून की बारिश…

Punjab-Haryana weather Update: देश के अधिकांश राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. वहीं पंजाब (Punjab weather news) में मानसून की बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बता दें कि इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है.(Punjab-Haryana weather Update)

वहीं इस बारिश (Rain update)  से प्रदेश के कई लोगों को इस गर्मी से राहत मिली है. आज सुबह पंजाब के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. लेकिन प्रदेश में शुरू हुई बारिश के बाद लोगों को जरूर इससे राहत मिलने के आसार है.

मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान प्रदेश में इस हफ्ते ज्यादा बारिश के आसार नहीं है. लेकिन अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो लोगों को इससे राहत जरूर मिलेगी.वहीं इस दौरान लोगों को उमस से राहत जरूर मिली है.

दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi weather update) में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने 23 अगस्त को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, 24 से 26 अगस्त के बीच में दिल्ली में मध्यम से तेज गति की बारिश देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम विभाग (IMD) ने 23 अगस्त से 25 अगस्त के बीच महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *