ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हर कोई चाहे वो इंसान है या फिर जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी को पीता है। पर प्यास को बुझाने के लिए हर किसी को पानी की जरूरत नहीं होती है। ऐसा ही कुछ हरियाणा से देखने को मिला है। जहां का एक ऐसा जानवर सामने आया है जो अपनी प्यास पेट्रोल से बुझाता है। बता दें कि पानीपत से बाइक में से पेट्रोल अचानक खत्म होने की लगातार खबरे सामने आ रही थी जिस कारण इस मामले की छानबीन की गई।
पर इस मामले के पीछे का सच सामने आया तो सभी हक्के बक्के ही रह गए। बता दें कि बाइक में से पेट्रोल के खत्म होने का कारण एक बंदर को बताया गया। ये बंदर ना तो केला खाता था और ना ही पानी पीता था इस बंदर को पेट्रोल पीने की आदत पड़ चुकी थी। जिस के चलते ये चोरी चोरी बाइक से पेट्रोल पीने लगा। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पर जब बाइक में से पेट्रोल के खत्म होने का कारण मिला तो उनमें से एक व्यक्ति ने बंदर की पेट्रोल पीते हुए की वीडियो को रिकोर्ड कर ली। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही ये देखने में काफी अदभूत लग रहा है कि एक बंदर अपनी प्यास पेट्रोल से बुझा रहा है।
गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमतें कभी कम होती है और कभी ज्यादा वहीं बंदर का इस तरह से पेट्रोल पीना काफी हैरान कर देने वाला मामला है।



